सायना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आया,

saina nehwal

साइना नेहवाल, परिणीति चोपड़ा (Photo Credit- @NSaina Twitter/@)

सायना नेहवाल की बायोपिक से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसे देखकर सायना ने परिणीति को अपनी कॉपी बताया है.

मुंबई. इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. वहीं इस बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की आने वाली एक फिल्म (Film) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हैं. परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक (Biopic) है. जिसमें वो सायना का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक (First Look) सामने आया है. ये फस्ट लुक खुद सायना नेहवाल ने शेयर किया है. जिसमें वो परिणीति की तारीफें करती दिखाई दे रही हैं. सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस फर्स्ट लुक को देखकर परिणीति को अपना हमशक्ल बता डाला है.

यह भी पढ़ें : एकता कपूर जल्द रिलीज करेंगी अलग–अलग शैली में 15 से अधिक शो

सायना नेहवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक शेयर किया है. जिसमें परिणीति खिलाड़ी की यूनिफॉर्म में दिख रही हैं. इस फर्स्ट लुक में सिर्फ उनका चेहरा दिखाई पड़ रहा है लेकिन इतने से ही ये पता चल गया है कि फिल्म में परिणीति धमाल करने वाली हैं. इस फोटो को परिणीति चोपड़ा के एक फैन क्लब ने शेयर किया है. जिसे सायना ने रीट्वीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने परिणीति की जमकर तारीफ कर डाली है. यहां देखें परिणीति का ये ट्वीट-

इस फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए सायना ने लिखा- ‘मेरी हमशक्ल’… कैप्शन में उन्होंने परिणीति को टैग करते हुए #sainamovie हैशटैग का इस्तेमाल किया है. वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को परिणीति का ये लुक खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली थीं.

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button