हरियाणा विधानसभा उपचुनाव: बरोदा उपचुनाव मतदान के लिए लगीं लंबी कतारें

सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा।
वहीं बरोदा से भाजपा प्रत्याशी और पहलवान योगेश्वर दत्त ने मतदान करने से पहले भगवान बजरंग बली की पूजा की। सुबह से ही मतदान के लिए लंबी–लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद बरोदा विधानसभा सीट खाली हुई थी। पिछले चुनाव में श्री कृष्ण हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी और पहलवान योगेश्वर दत्त को हराया था। इस बार भाजपा ने योगेश्वर दत्त पर फिर विश्वास जताया है। वह उपचुनाव में बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस इंदुराज नरवाल और जोगिंदर मलिक को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
सोनीपत के डीसी ने बताया कि पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होगी और मतदान के लिए आमंत्रित करते हुए मत की अहमियत के बारे में जागरुक किया जाएगा। ये केंद्र चिढ़ाना, बुटाना कुंडू, बरोदा मोर, रूखी, सिकंदरपुर माजरा में बने हैं। इसके अलावा आहुलाना में महिला मतदान केंद्र बनाया गया है।