23 साल की महिला से Rape के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार: पुलिस
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बोलने और सुनने की अक्षमता से पीड़ित एक महिला से कथित रूप से Rape करने के आरोप में गुजरात से 18 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Rape करने के आरोपी की पहचान अश्विन राठवा के रूप में हुई है।
23 साल की महिला 2 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे काम पर जा रही थी, जब कल्याण शहर में जीर्ण-शीर्ण रेलवे क्वार्टर के पास एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भागने से पहले उसने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।
महिला के साथ उसके फ्लैट में Gang Rape, ₹15 लाख लूटे गए
महिला द्वारा दुभाषिए के जरिए शिकायत दर्ज कराने के बाद MFC पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 392 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि हमलावर ने महिला को उस समय देखा था जब वह एक स्काई-वॉक पर चल रही थी, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिली।
आरोपी राठवा को सोमवार दोपहर गुजरात के छोटा उदयपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसे मंगलवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।











