उत्तर प्रदेश के Sambhal जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए रजपुरा थाना पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज़ों के माध्यम से ज़मीन हड़पने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े: Sambhal में फर्जी बीमा पॉलिसी गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Sambhal पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से फर्जी कागजात तैयार कर लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करता था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज, स्टांप पेपर, जाली रसीदें और कई संदिग्ध पहचान पत्र भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह सम्भल के अलावा आसपास के जनपदों में भी सक्रिय था और इसके तार एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध भूमि कब्जाधारियों के खिलाफ एक सख्त संदेश दिया है और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ाया है।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और पुलिस से ऐसी कार्रवाइयों को लगातार जारी रखने की मांग की है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि जनता की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट