Kanpur के मिश्री बाजार में दो स्कूटरों में विस्फोट, छह लोग घायल

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में बुधवार शाम मरकज़ मस्जिद के पास मिश्री बाजार इलाके में दो स्कूटरों में अचानक हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। घटना मूलगंज थाना क्षेत्र की है। धमाके में एक महिला समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज़ करीब 500 मीटर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Kanpur: जिम ट्रेनर ने की बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या, 4 महीने बाद डीएम के घर के पास मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि शाम करीब 7:15 बजे दो स्कूटरों में विस्फोट हुआ था। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Kanpur घटना की गहन जांच में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीमें

2 scooter explodes in Kanpur, injuring 6 people

Kanpur कमिश्नर रघुबीर लाल ने कहा कि यह विस्फोट सुतली बम से हुआ हो सकता है, हालांकि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान घटनास्थल से अवैध पटाखे भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्र पटाखों के भंडारण के लिए जाना जाता है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्कूटर मालिकों से पूछताछ जारी है।

तीन गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें यह जांच कर रही हैं कि विस्फोट तकनीकी खराबी, बैटरी ब्लास्ट या किसी अन्य साजिश के तहत हुआ।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button