Ghaziabad में Bachelor Party में हुई फायरिंग में 26 साल के युवक की मौत: पुलिस

गाजियाबाद: गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक Bachelor Party में जश्न के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी के दौरान गोली लगने से 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कहा कि Ghaziabad की लाजपत नगर कॉलोनी में चल रही Bachelor Party के जश्न में मौजूद सूरज राय दिल्ली में एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था और उसके पेट में गोली लगी थी।

दिल्ली परिवार से Extortion के प्रयास में दो लोगों ने की फायरिंग: पुलिस

घटना गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की लाजपत नगर कॉलोनी की है। उन्होंने बताया कि फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल से की गई।

Ghaziabad शहर के पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को शादी करने वाले हिमांशु शर्मा उर्फ ​​चड्ढा, अभिषेक त्यागी, हरिओम त्यागी और विक्की के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

Ghaziabad में कपड़ा व्यापारी, 2 बेटों की घर में गोली मारकर हत्या: पुलिस

पुलिस ने चड्ढा, हरिओम और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, उन्होंने कहा, अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button