Budaun में सिलेंडर से आग लगने पर 3 बच्चे झुलसे

बदायूं/उ.प्र: Budaun के बिल्सी तहसील क्षेत्र के चनी गाँव में गैस सिलेंडर लीक होने से सिलेंडर में लगी आग। 3 बच्चों सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में कराया गया भर्ती।

Budaun के चनी गाँव का मामला 

जनपद बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के चनी गाँव के रहने वाले प्रेमपाल का बेटा और दो भतीजे पड़ोस के एक घर में खेल रहे थे, तभी अचानक बच्चों को गैस लीक होने की भनक लगी।

बच्चों ने तुरंत मकान मालिक रामअवतार को इसकी सूचना दी।

रामअवतार नए गैस सिलेंडर के पास में जाकर माचिस की तिल्ली जलाकर चेक किया तो सिलेंडर में भयंकर आग लग गई। जिससे 3 बच्चों सहित मकान मालिक रामअवतार बुरी तरीके से झुलस गया। 

घायलों को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है की बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वही डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बच्चों के पिता ने पूरे हादसे के बारे में बताया।

वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

बदायूं से कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट

Exit mobile version