Himachal में भूस्खलन के बाद घर ढहने से महिला, 4 नाबालिग जिंदा दफन
सिरमौर : घटना में महिला का पति घायल हो गया (प्रतिनिधि)
शिमला: Himachal Pradesh के सिरमौर जिले में भूस्खलन में एक घर गिरने से चार नाबालिगों सहित एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Himachal के खिजवाड़ी गांव की घटना
उन्होंने बताया कि घटना रविवार देर रात रोनहाट के पास खिजवाड़ी गांव में हुई।
सिरमौर : घटना में महिला का पति घायल हो गया (प्रतिनिधि)
उन्होंने बताया कि इस घटना में ममता (27), उनकी तीन बेटियां आरंग (2), अमीषा (6), इशिता (8), और उनकी भतीजी आकांक्षा (7) की मौत हो गई।