यूपी में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे Borewell में गिरा, बचाव अभियान जारी
आगरा: यूपी में आगरा (Agra) के धारियाई गांव में सोमवार को खेलते समय पांच साल का एक बच्चा 150 फुट गहरे Borewell में गिर गया. पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है.
घटना आगरा ग्रामीण के फतेहाबाद के निबोहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सूरज प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अब तक बच्चे की हलचल देखी जा सकती है और वह जवाब दे रहा था।