UP Budget 2025: सरकार 92,000 नई नौकरियां देगी: सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Budget 2025-26: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश किया, जिसका कुल आकार 8,08,736.06 करोड़ रुपये है। बजट में 92,000 नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: Budget 2025: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी 10 हजार नई सीटें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान

बजट में युवाओं, शिक्षा और तकनीकी नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान करेगी, छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराएगी, और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रत्येक जिले में उच्चस्तरीय कोचिंग सेंटर खोलेगी। इसके अलावा, लखनऊ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी में विकसित करने की योजना है, जिससे उत्तर प्रदेश तकनीकी और नवाचार का नया केंद्र बनेगा।

UP Budget 2025 में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 1 लाख नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, सभी मंडल मुख्यालयों पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण और ग्राम पंचायतों में उत्सव भवनों की स्थापना की जाएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को गरीब, किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित बताया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने और प्रदेश को एक प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

UP Budget 2025 में की गई सबसे बड़ी घोषणाएं

इस बजट के माध्यम से, योगी सरकार ने राज्य के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version