Sambhal में यातायात सुरक्षा अभियान: रिफ्लेक्टर टेप और यातायात जागरूकता पर जोर

यूपी के Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन में परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत एआरटीओ जेपी गुप्ता व यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली, बस, ट्रक आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई और सभी वाहन चालकों को समझाया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

Sambhal में यातायात सुरक्षा अभियान

यह भी पढ़ें: Sambhal में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त

Emphasis on reflector tape in Sambhal

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए अंबेडकर प्रतिमा, मालगोदाम रोड, मालवीय चौक, बीएमजी तिराहा चंदौसी से जुलूस की ओर शून्य यातायात किया गया, जिससे जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।

अभियान के तहत वाहन चलाते मिले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से यातायात नियमों पर निबंध लिखवाकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और हिदायत देकर छोड़ दिया गया। यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने बदायूं चुंगी चंदौसी में वाहन स्वामियों को जागरूक किया कि सर्दी आने वाली है, इसलिए सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी है।

Emphasis on reflector tape in Sambhal

यह भी पढ़े: Sambhal में प्राचीन धरोहरों के संरक्षण हेतु निरीक्षण

कोहरे में रिफ्लेक्टर टेप के कारण वाहन स्पष्ट दिखाई दें तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके, इसके लिए एमवी एक्ट के तहत 98 वाहनों का चालान किया गया। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button