Newsnowक्राइमMP: पीएम, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

MP: पीएम, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

पीएम, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर MP के एक स्थानीय भाजपा नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

MP News: मध्य प्रदेश (MP) पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

MP के पुलिस अधिकारी ने क्या कहा 

मध्य प्रदेश के खाचरोद थाना प्रभारी रामकिशोर सिंहावत ने बताया कि उज्जैन जिले के अक्या जागीर गांव निवासी गोवर्धन नागर के खिलाफ शनिवार को एक स्थानीय भाजपा नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

MP News: इंदौर में नाबालिग से Gang Rape, चारों आरोपी लड़की के दोस्त: पुलिस

अधिकारी ने कहा कि खाचरोद भाजपा मंडल इकाई के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ एक संपादित तस्वीर पोस्ट की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी नागर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT ऐक्ट) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

spot_img