Kolkata लॉ कॉलेज की छात्रा से बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की साजिश

जैब और प्रमित ने पुलिस को बताया कि पीड़िता ने पहले मोनोजीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और वह उसे "सबक सिखाना" चाहता था।

Kolkata : कोलकाता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी मोनोजीत उर्फ़ ‘मैंगो’ मिश्रा ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने और उसके साथियों ने पीड़िता का यौन शोषण कर उसका वीडियो बनाया ताकि उसे पुलिस में शिकायत करने से रोका जा सके।

Kolkata कॉलेज में शर्मनाक वारदात

Kolkata लॉ कॉलेज छात्रा गैंगरेप: जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित

यह अपराध 25 जून की शाम को कॉलेज परिसर में हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बलात्कार कॉलेज के गार्ड रूम में किया गया। मोनोजीत और उसके साथी प्रमित मुखोपाध्याय और जैब अहमद ने घटना के बाद पीड़िता को धमकी दी कि वीडियो प्रसारित कर दिया जाएगा अगर उसने आवाज़ उठाई।

पुलिस की सक्रियता के चलते 26 जून की शाम को मोनोजीत और जैब को बल्लीगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि प्रमित को उसी रात उसके घर से हिरासत में लिया गया।

आरोपी का राजनीतिक रसूख और पूर्ववृत्त

Kolkata law college student raped
(file image) Kolkata कॉलेज परिसर में छात्रा से बलात्कार

मोनोजीत मिश्रा कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा का पूर्व नेता और पूर्व छात्र है। उसने संविदा कर्मचारी बनकर कॉलेज में अपनी पकड़ बनाई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनोजीत पर पहले से 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े हैं।

सूत्रों के अनुसार, मोनोजीत ने पीड़िता को अपने प्रभाव में लेने की कई कोशिशें की थीं। उसने यहां तक कि कॉलेज यूनियन का महासचिव पद देने की पेशकश की थी, जबकि परिसर में कोई सक्रिय छात्र संगठन ही नहीं था। पीड़िता के मना करने पर उसने साजिश रची और अपने साथियों के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई

Kolkata law college student raped
(file image)

पुलिस ने अपराध स्थल से महत्वपूर्ण फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए हैं। गार्ड रूम से बरामद बिस्तर की चादरें और अन्य सामान जांच के लिए भेजा गया है। डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है ताकि वीडियो के स्रोत और प्रसार की योजना का पता लगाया जा सके।

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

Kolkata law college student raped
(file image) कोलकाता कॉलेज में शर्मनाक वारदात

इस घटना ने कॉलेज परिसरों में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। राजनीतिक रसूख और आपराधिक इतिहास के बावजूद आरोपी का खुलेआम घूमना और कॉलेज में प्रभाव जमाना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button