Trump ने तांबे पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा, 1 अगस्त से लागू
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम घरेलू उत्पादन को तो बढ़ावा देगा, लेकिन इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और संबंधित देशों के साथ व्यापारिक संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है।
वाशिंगटन: U.S. President Donald Trump ने 1 अगस्त 2025 से तांबे के आयात पर 50% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है और इससे अमेरिका में तांबा उद्योग को नया जीवन मिलेगा।
Trump ने 1 अगस्त से जापान और दक्षिण कोरिया से आयात पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“मैं एक मज़बूत राष्ट्रीय सुरक्षा मूल्यांकन प्राप्त करने के बाद, 1 अगस्त से तांबे पर 50% टैरिफ लागू करने की घोषणा कर रहा हूँ।”

अमेरिका तांबा उद्योग में “स्वर्ण युग” में प्रवेश करेगा: Trump
उन्होंने इसे “तांबा उद्योग के स्वर्ण युग” की शुरुआत बताया और कहा कि इससे देश में उत्पादन, रोज़गार और रणनीतिक स्वतंत्रता को बल मिलेगा।
यह कदम ट्रंप प्रशासन द्वारा पहले से लगाए गए स्टील, एल्युमीनियम और वाहनों के टैरिफ के अतिरिक्त है।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि अमेरिका अब तक करीब 100 अरब डॉलर का टैरिफ राजस्व एकत्र कर चुका है और दिसंबर तक यह आंकड़ा 300 अरब डॉलर तक पहुँचने की संभावना है।
इससे पहले वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने सीएनबीसी को बताया था कि तांबे पर नया टैरिफ जुलाई के अंत या 1 अगस्त से प्रभावी हो सकता है।
विश्लेषण: विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम घरेलू उत्पादन को तो बढ़ावा देगा, लेकिन इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और संबंधित देशों के साथ व्यापारिक संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
