Sunday Collection: बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी, कुली, वॉर 2 और नरसिम्हा महावतार फिल्म का मुकाबला
एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 38 दिन हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को लगभग 3.2 करोड़ रुपये कमाए। 'महावतार नरसिम्हा' का अब तक का कुल कलेक्शन 244.3 करोड़ रुपये हो गया है।

Sunday Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फ़िल्में धूम मचा रही हैं। इनमें ‘परम सुंदरी’, ‘कुली’, ‘वॉर 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं
Gustaakh Ishq Teaser Out: मनीष मल्होत्रा की फिल्म पुराने प्यार पर आधारित है
रविवार का दिन सभी फ़िल्मों के लिए अच्छा रहा क्योंकि 31 अगस्त को लगभग सभी फ़िल्मों ने अच्छी कमाई की। आइए जानते हैं कि रविवार को इन फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना Collection किया।
Param Sundari Sunday Collection

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए।
रविवार को फिल्म ने 10.45 करोड़ रुपये कमाए। ‘परम सुंदरी’ ने अब तक 26.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय कपूर, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
रजनीकांत की ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 41.85 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का Collection किया। 14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म की कुल कमाई 279 करोड़ रुपये हो गई है।
कड़ी टक्कर के बाद ‘कुली’ से पीछे हुई ‘वॉर 2’

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ की कमाई में कमी आ रही है, हालांकि वीकेंड पर फिल्म को कुछ फायदा हुआ है। 14 अगस्त को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शनिवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए। ‘वॉर 2’ ने 18 दिनों में कुल 234.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शुरुआत में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालाँकि, अब ‘वॉर 2’, ‘कुली’ से पीछे रह गई है।
‘महावतार नरसिम्हा’ का बॉक्स ऑफिस सफर जारी
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 38 दिन हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को लगभग 3.2 करोड़ रुपये कमाए। ‘महावतार नरसिम्हा’ का अब तक का कुल कलेक्शन 244.3 करोड़ रुपये हो गया है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें










