Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची; पीएम मोदी, शाह, नड्डा समेत 40 दिग्गज शामिल
पहली सूची 14 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम थे। इस सूची में दोनों डिप्टी सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

Bihar विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल तेजी से गर्माता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा में जुट गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
Bihar Elections 2025: बीजेपी की तीसरी सूची में 18 उम्मीदवार

इससे पहले बीजेपी ने बुधवार (15 अक्टूबर) देर रात प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। अब तक पार्टी कुल 101 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इससे पहले दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे, जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर को भी टिकट दिया गया।
वहीं, पहली सूची 14 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम थे। इस सूची में दोनों डिप्टी सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों को टिकट दिया गया है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











