Sambhal में एआरटीओ और शुगर मिल प्रबंधन की पहल, सड़क सुरक्षा के लिए शुरू हुआ रिफ्लेक्टर अभियान
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी और यूनिट हेड आशीष शर्मा ने किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप 50 प्रतिशत छूट पर एफआईआरबी (FIRB) मशीनें वितरित कीं, जो गन्ना और गेहूं दोनों की बुआई एक साथ करने में सक्षम हैं।

Sambhal: डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा में सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रक, ट्रैक्टर और ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर व रिफ्लेक्टिंग पेंट लगाए गए। आज दोपहर एआरटीओ सम्भल अमिताभ चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ मिल परिसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने यूनिट हेड आशीष कुमार शर्मा के साथ मिलकर शुगर मिल में आने-जाने वाले सभी वाहनों पर रात्रि में चमकने वाले पेंट लगवाने का अभियान चलाया।
Sambhal में कानून का शिकंजा: पशु चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार, असलाह व मवेशी बरामद
Sambhal के किसानों को मिली प्रेरणा और सम्मान

इस दौरान खलीलपुर निवासी किसान राहुल, जिन्होंने पहले से ही अपनी ट्रॉली पर चमकीला पेंट लगवाया हुआ था, ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। एआरटीओ चतुर्वेदी और यूनिट हेड शर्मा ने उनकी जागरूकता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और एक उपहार भेंट किया। चतुर्वेदी ने उपस्थित किसानों से अपील की कि वे भी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर या रिफ्लेक्टिंग पेंट अवश्य लगवाएँ, ताकि कोहरे या रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
यूनिट हेड आशीष कुमार शर्मा ने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएँ। उन्होंने किसानों से इस मुहिम में साथ देने का आह्वान किया और कहा कि मिल प्रशासन प्रत्येक वाहन पर रिफ्लेक्टर लगवाने की व्यवस्था करेगा।
इसके अतिरिक्त, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी और यूनिट हेड आशीष शर्मा ने किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप 50 प्रतिशत छूट पर एफआईआरबी (FIRB) मशीनें वितरित कीं, जो गन्ना और गेहूं दोनों की बुआई एक साथ करने में सक्षम हैं। इस अवसर पर 30 किसानों को ये मशीनें दी गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) इकबाल सिंह, महाप्रबंधक (प्रशासन) राजन कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) संजीव कुमार, ऋतुराज सिंह, लवीश कुमार, और अवधेश दुबे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











