Gurugram में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ TVT Udaan कार्यक्रम, कई क्षेत्रों के दिग्गज हुए शामिल

यह कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने और उनकी क्षमताओं को निखारने का प्रभावी माध्यम है।

Gurugram के Apparel House में आयोजित TVT Udaan कार्यक्रम गरिमामयी और प्रभावशाली माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज रानी मल्हौत्रा की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया।

TVT Udaan की नई टेक्नोलॉजी सीरीज

TVT Udaan program concluded in Gurugram

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसी दौरान TVT की नई टेक्नोलॉजी सीरीज का लोकार्पण भी किया गया, जिसे युवा प्रतिभाओं को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल माना गया।

व्ह भी पढ़ें: Meditation बचपन से ही क्यों शुरू करना चाहिए?: शांत मन और संतुलित जीवन की नींव

TVT के संस्थापक विशाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि TVT का उद्देश्य नई पीढ़ी को अवसर, मंच और सही दिशा प्रदान करना है, जिससे युवा अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सकें।

TVT Udaan program concluded in Gurugram

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, ज्योतिष और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। विशेष रूप से प्रियांका भटनागर, अनिल शास्त्री, ज्योति सचदेवा, नेहा सक्सेना और भाव्या देवांदा जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और समृद्ध बनाया। इस अवसर पर कई व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

व्ह भी पढ़ें: Yoga and Meditation के लाभ: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

TVT Udaan program concluded in Gurugram

TVT की फाउंडर वर्षा चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने और उनकी क्षमताओं को निखारने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का साहित्यिक आकर्षण कवि राजपाल सिंह की प्रस्तुतियाँ रहीं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी तीसरी पुस्तक रणभेरी का टीज़र भी रिलीज किया, जिसे दर्शकों ने सराहा और उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।

TVT Udaan program concluded in Gurugram

व्ह भी पढ़ें: Meditation और मानसिक शांति के लाभ: ध्यान कैसे जीवन में मानसिक स्थिरता लाता है

पूरे आयोजन को सफल बनाने में TVT टीम—आकाश चौधरी, शैली चौधरी, सिपिन तोमर, भानु बेदी, कनिका भाकुनी, निहारिका सैनी, विकास नमदेव, मोहित, कुशिका लूथरा और सोनी मासी का विशेष योगदान रहा। TVT उड़ान कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर प्राप्त होने पर युवा प्रतिभाएँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने की क्षमता रखती हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button