Ajmer बना देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन ड्राइव का केंद्र, PM Modi ने दी विकास की सौगात

PM Modi ने राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए राज्य में करीब 17 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने अजमेर को आस्था और शौर्य की धरती बताते हुए कहा कि यह तीर्थ और वीरता की परंपरा का संगम है।
PM Modi ने अपने हालिया इज़राइल दौरे का उल्लेख करते हुए राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि इज़राइल के लोग आज भी हाइफा की लड़ाई में राजस्थान के वीरों के योगदान को गर्व से याद करते हैं। उन्हें इज़राइली संसद में मेजर दलपत सिंह को नमन करने का अवसर मिला, जो पूरे राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
विषय सूची
विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार
PM Modi ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि जिन वादों के साथ सरकार जनता की सेवा में आई थी, उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नई परियोजनाएं राज्य की तस्वीर बदलेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी।
AI Summit विवाद और चाचा Nehru पर Sambit Patra का हमला
इस अवसर पर 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की खबरें आती थीं, लेकिन अब सख्त कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार हुआ है।
बेटियों के स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय अभियान: PM Modi

अजमेर से शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान देशभर की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब परिवार की मां स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार मजबूत रहता है। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया।
प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व अभियान और माताओं के खाते में पोषण सहायता राशि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल संवेदनशील शासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता भाव से नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता के साथ काम करती है।
Nehru-Gandhi परिवार की ‘कम्प्रोमाइज पॉलिटिक्स’ पर Nitin Nabin का बड़ा हमला
कार्यक्रम के दौरान विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने राजस्थान की जनता को बधाई दी और विश्वास जताया कि राज्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें










