Delhi में ₹33,500 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स लॉन्च, PM Modi बोले – राजधानी को मिल रही नई गति

PM Modi ने दिल्ली में करीब ₹33,500 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में मेट्रो विस्तार, सरकारी कर्मचारियों के आवास और कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

मेट्रो और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

PM Modi ने कहा कि दिल्ली में एक समय ऐसा था जब खराब परिवहन व्यवस्था को लेकर अक्सर आलोचना होती थी। शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने में लोगों को घंटों लग जाते थे। खासकर महिलाओं को बस या ऑटो का इंतजार करने में काफी समय बिताना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि अब स्थिति तेजी से बदल रही है। हाल ही में नमो भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ा गया है, जिससे यात्रा काफी आसान हो गई है। इसके अलावा मेट्रो फेज-4 के शुरू होने के साथ दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 375 किलोमीटर से अधिक तक फैल चुका है।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

PM Modi के अनुसार आज शुरू हुए मेट्रो के नए सेक्शन से खास तौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आना-जाना और आसान हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण पर फोकस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के निर्माण से लाखों वाहनों को अब दिल्ली में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि यमुना नदी की सफाई के लिए सरकार बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएं राजनीति, प्रशासन, खेल, विज्ञान और समाज सेवा समेत हर क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार के “लखपति दीदी” अभियान के तहत अब तीन करोड़ से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

Punjab Budget पर CM Bhagwant Mann का बड़ा बयान

PM Modi ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना

अपने संबोधन में PM Modi ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति संथाल आदिवासी परंपरा से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां गई थीं, लेकिन उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद और आदिवासी समाज का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button