केंद्र के भरोसे के बाद CJP का बड़ा फैसला, 5 सितंबर का Delhi प्रदर्शन रद्द

मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में 5 सितंबर को होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द कर दिया। यह कदम केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट को यह भरोसा दिलाने के बाद उठाया गया।
कि वह CJP नेतृत्व से किए गए तीनों वादों को पूरा करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी सभी FIR रद्द कर दीं।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार उन तीनों आश्वासनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद CJP नेताओं को दिए गए थे।
विषय सूची
CJP ने 5 सितंबर का मार्च वापस लिया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ मामले वापस लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को देखते हुए CJP 5 सितंबर को होने वाले मार्च का अपना आह्वान वापस ले रही है।
दास ने पहले कहा था कि सीजेपी हमेशा उन युवाओं के साथ खड़ी रही है जिन पर FIR दर्ज की गई हैं। दास ने कहा, “आज हमें खबर मिली कि दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्ज़ी दायर की है जिसमें कहा गया है कि वे दर्ज FIR को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
भारत की 7.8% GDP Growth पर Ravi Shankar Prasad ने PM Modi की तारीफ की
Delhi की 13 FIR का किया जिक्र
मेरा मानना है कि दिल्ली में लगभग 13 FIR हैं, जिनका उन्होंने अर्ज़ी में ज़िक्र किया है।” दास ने बताया कि 25 जुलाई को सरकार से मिले आश्वासन के बाद,
उनके प्रतिनिधिमंडल ने FIR वापस लेने और मुआवज़े पर चर्चा करने के लिए बैठकें की थीं। सीजेपी ने पहले 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की थी।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











