NGT Conference का उद्घाटन करेंगे PM Modi, राष्ट्रपति Murmu भी होंगी शामिल

PM Modi 19 और 20 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा आयोजित “पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य”

(The Future of Environment and Climate Dynamics) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके समापन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

उद्घाटन सत्र में कई दिग्गज होंगे शामिल

उद्घाटन सत्र में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव के भी शामिल होने की उम्मीद है।

20 सितंबर को होने वाले समापन सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा बिजली मंत्री मनोहर लाल, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा, NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता शामिल होंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग देशों के जज, पर्यावरण एक्सपर्ट, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, ज़िला अदालतों के जज, सीनियर सरकारी अधिकारी और कई संस्थाओं व पर्यावरण संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

PM Modi, SCO Summit में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद Delhi के लिए रवाना हुए

PM Modi की मौजूदगी में नीतियों पर चर्चा

NGT के मुताबिक, यह कॉन्फ्रेंस दुनिया के सामने मौजूद पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी बड़ी चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक मंच देगी। इसमें पॉलिसी बनाने और उसे लागू करने में कमियों की पहचान करने,

सफल तरीकों को साझा करने और संस्थाओं व स्टेकहोल्डर्स के बीच सहयोग को मज़बूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। दो दिन के इस कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चार टेक्निकल सेशन होंगे

और इसमें मौजूदा व भविष्य की पर्यावरण और जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए एक रोडमैप तैयार करने की कोशिश की जाएगी। NGT ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस का मकसद पर्यावरण न्याय

और संस्थागत सहयोग को मज़बूत करना है, साथ ही पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विकास और न्याय के बीच के रिश्तों से पैदा हो रही बढ़ती चुनौतियों पर बातचीत को बढ़ावा देना है।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button