Jammu में सैनिकों की गोलीबारी में दो नागरिकों के मृत्यु के बाद विरोध प्रदर्शन

Jammu: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सेना की कथित गोलीबारी में दो लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि, सेना ने कहा कि दोनों को “अज्ञात आतंकवादियों” ने गोली मारी थी।

यह भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

मीडिया ने राजौरी के एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी के हवाले से बताया कि सुबह हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मामला की जांच की जा रही है।

Jammu के राजौरी में विरोध प्रदर्शन

2 civilians killed in Jammu soldiers' firing

मारे गए लोगों की पहचान कमल किशोर पुत्र राडू राम और सुरिन्दर कुमार पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। दोनों फरलाना वार्ड नंबर 15 राजौरी के निवासी हैं।

मीडिया के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने घटना की जांच की मांग को लेकर सेना के अल्फा गेट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में S Jaishankar ने पाकिस्तान पर तंज कसा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोनों सेना में कुली का काम करते थे। वे सुबह करीब 6:15 बजे आर्मी कैंप के अल्फा गेट के पास पहुंच रहे थे, तभी उन पर फायरिंग कर दी गई।

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button