spot_img
Newsnowविदेशअमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेंगी Kamala Harris, रचेंगी इतिहास।

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेंगी Kamala Harris, रचेंगी इतिहास।

हैरिस (Kamala Harris) दूसरी अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई-अमेरिकी महिला थीं जो अमेरिकी कांग्रेस के अपर चेंबर तक पहुंची थीं। उनकी मां तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकी थीं।

Washington: तमिल मूल की भारतीय-अमेरिकन मां की बेटी कमला हैरिस (Kamala Harris) बुधवार को इतिहास रचने को तैयार हैं। वह दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने वाली हैं। वह पहली अश्वेत महिला होंगी जो अमेरिका में इस टॉप के पद पर पहुंचेंगी। हैरिस (Kamala Harris) अमेरिका की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम रही हैं और भारत के साथ उनका गहरा कनेक्शन है। 

बाइडेन ने कहा, ‘वायरस को हराने की दिशा में पहला कदम डोनाल्ड ट्रंप की हार होगा

साल 1964 में कैलिफोर्निया में जन्मीं हैरिस (Kamala Harris) की मां भारतीय मूल की डॉक्टर थीं और उनके पिता जमैका के इकॉनमिस्ट। कमला की मां श्यामला गोपालन हमेशा से यह चाहती थीं कि उनके बच्चे अपनी भारतीय जड़ों से जुड़े रहें। श्यामला एक जानी-मानी कैंसर रिसर्चर और ऐक्टिविस्ट थीं। श्यामला ने अपना ग्रैजुएशन भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था।

Joe Biden: जीत पर मुहर लगाने के बाद बोले- लोकतंत्र बरकरार रहा

हैरिस (Kamala Harris) दूसरी अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई-अमेरिकी महिला थीं जो अमेरिकी कांग्रेस के अपर चेंबर तक पहुंची थीं। सीनेटर के तौर पर वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुखर रही हैं। हालांकि, विदेश नीति पर उन्होंने ट्रंप का समर्थन भी किया है। चुनावी कैंपेन में ट्रंप और रिपब्लिकन खेमे ने हैरिस (Kamala Harris) पर खूब हमला किया है।

spot_img