आप की Shelly Oberoi बनीं दिल्ली की मेयर, बीजेपी कैंडिडेट ने नाम वापस लिया
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की Shelly Oberoi आज फिर से दिल्ली की मेयर चुनी गईं, बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद राष्ट्रीय राजधानी को नया मेयर मिलता है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नेशैली ओबेरॉय को दोबारा मेयर बनने पर ट्वीट कर बधाई दी है। शैली और इकबाल दोनों को निर्विरोध मेयर व डिप्टी मेयर बनने पर बधाई। लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें।