Akhilesh Yadav ने गंभीर आपराधिक मामलों पर विधेयक को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
सपा प्रमुख ने साफ किया कि उनकी पार्टी इस विधेयक का कड़ा विरोध करेगी। कुल मिलाकर, विपक्ष इस विधेयक को लेकर हमलावर है और अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया है।

Akhilesh Yadav: गंभीर आपराधिक मामलों में घिरे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर अब राजनीति गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह कानून विपक्ष को परेशान करने और चुनावों में वोट चोरी से ध्यान भटकाने की साजिश है।
National Space Day पर PM Modi बोले : अंतरिक्ष क्षेत्र के नए युग की शुरुआत
Akhilesh Yadav का आरोप
सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले से ही जानते थे कि ऐसा विधेयक लाया जाएगा। इसी वजह से उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस ले लिए। इतना ही नहीं, उप-मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे भी वापस लिए गए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जो लोग इस विधेयक का प्रस्ताव रख रहे हैं, उन्होंने खुद कई जगहों पर स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे।

ऐसे में भविष्य में किसी और के साथ भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विपक्ष को परेशान करने, दबाव बनाने और क्षेत्रीय दलों में विद्रोह कराने की कोशिश कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि चुनावों के दौरान वोट चोरी से जनता का ध्यान हटाने के लिए यह कानून लाया जा रहा है।
सपा प्रमुख ने साफ किया कि उनकी पार्टी इस विधेयक का कड़ा विरोध करेगी। कुल मिलाकर, विपक्ष इस विधेयक को लेकर हमलावर है और अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया है।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











