Karaikal में Amit Shah की जनसभा, डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

गृह मंत्री Amit Shah ने पुडुचेरी के कराईकल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत पुडुचेरी की भूमि को नमन करते हुए की और तमिल भाषा में विचार व्यक्त न कर पाने के लिए क्षमा भी मांगी। शाह ने कहा कि इस जनसभा के दो उद्देश्य हैं—पहला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के कार्यों की रिपोर्ट जनता को देना, और दूसरा, यूपीए और इंडी गठबंधन की राजनीति को बेनकाब करना।

भ्रष्टाचार खत्म, राजनीतिक स्थिरता स्थापित

Amit Shah ने कहा कि पांच साल पहले पुडुचेरी की जनता ने एनडीए सरकार को जनादेश दिया और तब से यहां तीन बड़े बदलाव हुए हैं। पहला, भ्रष्टाचार पर रोक लगी। दूसरा, कांग्रेस शासन के दौरान पुडुचेरी को “दिल्ली के मालिकों का एटीएम” बनाए जाने का दौर समाप्त हुआ और इसे स्वायत्त केंद्र शासित प्रदेश की तरह कार्य करने का अवसर मिला। तीसरा, प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता स्थापित की गई।

BJP के Nishikant Dubey ने Rahul Gandhi के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया और उनकी संसदीय सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

Amit Shah ने 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले का उल्लेख करते हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान आतंकवादी हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने नई परंपरा शुरू की और पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर हवाई कार्रवाई की।

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi के ‘देश बिक गया’ बयान पर पलटवार

आगामी चुनावों का लक्ष्य

Amit Shah ने बताया कि 2021 विधानसभा चुनाव में एनडीए को 44 प्रतिशत वोट और 16 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा, एआईएनआरसी और एआईडीएमके गठबंधन 60 प्रतिशत वोट और 24 से अधिक सीटों का लक्ष्य लेकर मैदान में है।

Amit Shah ने तमिल संस्कृति और व्यापार समझौते पर जोर दिया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में थिरुवल्लुवर चेयर और छात्रवृत्ति की घोषणा की, जिससे तमिल संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली। शाह ने यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों और मछुआरों को बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे व्यापार समझौतों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। शाह ने कहा कि इन समझौतों में किसानों और पशुपालकों को पूर्ण सुरक्षा दी गई है और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button