Sambhal: एएचटी टीम ने बाल श्रम रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी सत्य विजय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार, चालक मयंक और महिला कांस्टेबल श्वेता शर्मा मौजूद रहे।

Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर थाना एएचटी की टीम ने बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कई कोल्ड स्टोरेज और डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया गया और मालिकों को बाल श्रम रोकने के लिए जागरूक किया गया।

Sambhal में ट्रैफिक जागरूकता अभियान, रिफ्लेक्टर टेप से रोकी जाएंगी दुर्घटनाएँ

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा और क्षेत्राधिकारी बहजोई आलोक सिद्धू के निर्देशन में थाना एएचटी की टीम ने गुन्नौर थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।

टीम ने किसान कोल्ड स्टोरेज, आरके कोल्ड स्टोरेज, बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज और गंगा डेयरी चिलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टोरेज मालिकों और डेयरी मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी हाल में काम पर न रखा जाए, क्योंकि यह कानूनन दंडनीय अपराध है।

Sambhal पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इसके साथ ही टीम ने मालिकों को आपात स्थिति में संपर्क के लिए शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर — 1090, 1098, 108, 112, 1076 और 181 की जानकारी भी दी।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी सत्य विजय सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार, चालक मयंक और महिला कांस्टेबल श्वेता शर्मा मौजूद रहे।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version