Aryan Khan को ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में जमानत नहीं

मुंबई: ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में Aryan Khan की जमानत याचिका को आज मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया।

फिल्मस्टार शाहरुख खान का 23 वर्षीय बेटा 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में है।

Aryan Khan को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर को आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और सात अन्य को गिरफ्तार किया था।

आर्यन खान के वकीलों ने तर्क दिया है कि जब एनसीबी अधिकारियों ने एक क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी पर छापा मारा तो उस पर कोई ड्रग्स नहीं मिला।

Exit mobile version