नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता Atishi Marlena ने भाजपा नेता Kapil Mishra द्वारा श्री Guru Tegh Bahadur को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपनी घटिया राजनीति के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल किया है और अब सिख समाज के प्रति भी उसकी नफरत खुलकर सामने आ रही है।
आतिशी ने आरोप लगाया कि कपिल मिश्रा ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सिख गुरुओं का अपमान किया है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे देश की धार्मिक और नैतिक मूल्यों का अपमान है। आतिशी ने मांग की कि कपिल मिश्रा को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
AAP नेत्री Atishi के कथित गुरु तेग बहादुर वाले बयान पर Kapil Mishra का पलटवार
Atishi ने गुरु तेग बहादुर के प्रति आस्था का किया उल्लेख
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी और उनके परिवार की श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रति अटूट आस्था रही है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन त्याग, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है, और उसी भावना से वे भी जीवन जीने में विश्वास रखती हैं।
BJP पर संरक्षण का आरोप
आतिशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रही है जो धार्मिक तनाव फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा न सिर्फ कपिल मिश्रा को बचा रही है, बल्कि ऐसे तत्वों को बढ़ावा दे रही है जो समाज को बांटने की राजनीति करते हैं।
जनता के विवेक पर भरोसा
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा के इस “असली चेहरे” को पहचान चुकी है और वह नफरत व धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति को लगातार नकारती रही है। आतिशी ने कहा कि देश को जोड़ने वाली राजनीति की ज़रूरत है, न कि ऐसी राजनीति की जो समाज में तनाव और विभाजन पैदा करे।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
