जहां पुरानी फिल्में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं, वहीं लवयापा, Badass Ravi Kumar, देवा, विदामुयार्ची और थंडेल जैसी नई फिल्में भी सिनेमाघरों में चल रही हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर फिल्में मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाईं। आइए यहां उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: Loveyapa Box Office Collection Day 4: खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ने चौथे दिन गिरावट देखी
हिमेश रेशमिया स्टारर बदमाश रवि कुमार रिलीज से पहले अपने डायलॉग की वजह से काफी चर्चा में थी। फिल्म ने पहले दिन भी अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे दिन से फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। पहले दिन बदमाश रवि कुमार ने 2 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 1 करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की। यह फिल्म मंडे टेस्ट में पूरी तरह फेल हो गई। चौथे दिन फिल्म सिर्फ 60 लाख रुपये ही कमा सकी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 6 करोड़ 75 लाख रुपये हो गया है।
Badass Ravi Kumar फिल्म के बारे में
यह भी पढ़ें: Bareilly Ki Barfi: कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की फिल्म दोबारा होगी रिलीज
कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित “Badass Ravi Kumar” एक म्यूजिकल पैरोडी थीम वाली एक्शन फिल्म है। फिल्म में हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ जॉनी लीवर, प्रभु देवा, सौरभ सचदेवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोना जे और संजय मिश्रा जैसे प्रमुख कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।