Copper के बर्तन में हल्दी वाला पानी पीना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: Copper के बर्तन में पका खाना हो या उसमें रखा पानी, सभी के कई फायदे हैं। सदियों से लोग इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी फायदेमंद होता है। यह पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़े: Staying Hydrated: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जल संतुलन का महत्व

तांबे के बर्तन में रखा पानी दिल, किडनी और आंखों के लिए सबसे अच्छा होता है। इसमें एंटी-एजिंग प्रभाव भी होते हैं जो आपको जवां बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

Copper के बर्तन में हल्दी वाला पानी पीने के फायदे:

क्या हम पूरे दिन तांबे का पानी पी सकते हैं?

Copper की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद तो है, लेकिन हर समय नहीं। क्योंकि इससे शरीर में कॉपर की अधिकता हो सकती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं, इस बोतल में रोजाना पानी भरकर रखने से जंग भी लग सकती है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।

Copper के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका

Copper के बर्तन को साफ रखना जरूरी है। तांबे के बर्तन में पानी को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। 15-20 दिन तक लगातार तांबे के बर्तन में पानी पीने के बाद दो या तीन दिन का ब्रेक लें।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version