Bijnor पुलिस ने किए 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, इनके ऊपर दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं

बिजनौर/यूपी: यह पूरा मामला थाना Bijnor की कोतवाली शहर का है जहाँ पर स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस ने एक लूटा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली दो मोटरसाइकिल व दो तमंचे चार जिंदा कारतूस तीन चाकू बरामद किए हैं। 

Bijnor police arrested 5 vicious robbers

Bijnor की हेमराज कॉलोनी में की थी लूट 

चारों अभियुक्तों ने 10 अक्टूबर की रात को हेमराज कॉलोनी में कोल्हु पर दो लोगो को नशा सुँघाकर ट्रैक्टर ट्रॉली व मोटरसाइकिल को लूट कर फरार हो गए थे। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मुखबिर की सूचना पर लकीवाला गज नहर से पाँचो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Bijnor police arrested 5 vicious robbers

पकड़े गए चारों अभियुक्त जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पकड़े गए पांचों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर में यूपी पुलिस का जवान बच्चों को दे रहा मुफ़्त शिक्षा, क़ायम की एक शानदार मिसाल 

सभी अभियुक्तों पर आसपास के जनपदों में हत्या लूट डकैती जैसे दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं। आसपास के जनपदों मेरठ मुजफ्फरनगर, मेरठ व बिजनौर में लूट डकैती हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। 

सभी अपराधिक प्रवृत्ति के कुख्यात अपराधी हैं, रिमांड पर लेकर अन्य घटनाओं एवं आपराधिक इतिहास की जानकारी की जाएगी, अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग पंजीकरण आदि की कार्रवाई भी की जाएगी।

बिजनौर से संवाददाता मोहम्मद रहमान की रिपोर्ट 

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button