होम देश Sambhal में सफाई कर्मी की बाइक गाय से टकराई, मौत, 1 घायल

Sambhal में सफाई कर्मी की बाइक गाय से टकराई, मौत, 1 घायल

सम्भल में बाइक सवार पंचायत सफाई कर्मचारी गाय से टकराए, कर्मचारी की मौत और उनका साथी घायल।

Bike collides with cow in Sambhal 1 killed

सम्भल/यूपी: Sambhal में बाइक से अपने घर पर सवार होकर लौट रहे पंचायत सफाई कर्मचारी व उसके साथी की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी गाय से जा टकराई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर पंचायत सफाई कर्मचारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी को उपचार के बाद वापस भेज दिया।

Sambhal के बहजोई का हादसा  

बदायूं जनपद के इस्लाम नगर विकास खंड में सफाई कर्मचारी पद तैनात इस्लाम नगर विकास खंड के ही गांव नगला पोखर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रोशन लाल अपने साथी जोगिंदर निवासी गांव जगरूप बाइक पर सवार होकर जनपद संभल के बहजोई की ओर से अपने घर वापस लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ें: Sambhal में भाजपा नेता से पीड़ित परिवार ने किया पलायन का फैसला

जैसे ही वह बहजोई इस्लाम नगर मार्ग स्थित गांव मऊ कठेर के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक के आगे सड़क पार कर रही गाय अचानक आ गई। जिससे उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। 

गाय से टकराने के कारण बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। बाइक सवारों को घायल होता देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दे दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोगिंदर को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सम्भल से ख़लील मालिक की रिपोर्ट 

Exit mobile version