होम देश BJP के वरिष्ठ नेता Gulfam Singh Yadav का निधन, सम्भल में शोक...

BJP के वरिष्ठ नेता Gulfam Singh Yadav का निधन, सम्भल में शोक की लहर

गुलफाम सिंह यादव ने 1976 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह और बदायूं जनपद में जिला महामंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके पुत्र दिव्य प्रकाश ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं

Senior BJP leader Gulfam Singh Yadav passes away, wave of mourning in Sambhal

BJP के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गुलफाम सिंह यादव के निधन से सम्भल के जुनावई थाना क्षेत्र के ग्राम दवथरा में शोक की लहर दौड़ गई है। गुलफाम सिंह यादव भाजपा के अत्यंत वरिष्ठ नेता थे और उनके निधन को भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अभूतपूर्व क्षति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Sambhal में एसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु किया पैदल गश्त

उन्होंने 2004 में हुए उपचुनाव में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र से तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वर्ष 2016 में वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए थे, जिसके बाद उन्हें BJP की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। तत्पश्चात, उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के रूप में भी नामित किया गया।

BJP नेता गुलफाम सिंह यादव के बारे में

गुलफाम सिंह यादव ने 1976 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह और बदायूं जनपद में जिला महामंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके पुत्र दिव्य प्रकाश ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में उनकी प्रतिष्ठा रही है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की स्थिति है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें: Sambhal में प्राचीन धरोहरों के संरक्षण हेतु निरीक्षण

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Exit mobile version