NewsnowदेशPratapgarh में भाजपा का महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला 

Pratapgarh में भाजपा का महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला 

भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गीत के साथ शुभारंभ किया गया।

प्रतापगढ़/यूपी: उत्तर प्रदेश के Pratapgarh भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि केसरवानी की अध्यक्षता में चार चरणों में आयोजित किया गया। 

Pratapgarh कार्यशाला का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गीत के साथ शुभारंभ किया गया। 

Pratapgarh का महिला मोर्चा कार्यशाला चार सत्र चला 

BJP Mahila Morcha Training Workshop in Pratapgarh
Pratapgarh में भाजपा का महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला

Pratapgarh कार्यशाला के प्रथम सत्र का उद्धघाटन बतौर मुख्य अतिथि करते हुये महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।

BJP Mahila Morcha Training Workshop in Pratapgarh
Pratapgarh में भाजपा का महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला

इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओ के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी हमेशा से राष्ट्र हितों के लिए पुरुषों का साथ देने के लिए आगे आई है, चाहे प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन की बात हो या सभी राष्ट्रीय आंदोलन मे नारियों की भूमिका की बात हो, नारी ने हमेशा राष्ट निर्माण के लिए कदम बढ़ाया है। नारी वह सनातन शक्ति है, जो आदि काल से समाजिक दायित्व का वहन करती आ रही है।

Pratapgarh कार्यशाला के द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला ने राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राष्ट के निर्माण मे उस राष्ट की आधी आबादी की भूमिका कि महत्ता से इनकार नही किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav ने कहा सभी BJP नेता झूठ बोलते हैं 

उन्होंने कहा कि आधी आबादी यदि किसी भी कारण से निष्क्रिय रहती है तो उस राष्ट या समाज की समुचित और उल्लेखनीय प्रगति के बारे मे कल्पना भी नही की जा सकती है। 

इसी क्रम में तृतीय सत्र में प्रदेश कार्यसमिति की संगीता गोस्वामी ने नये भारत का निर्माण, केंद्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। 

BJP Mahila Morcha Training Workshop in Pratapgarh
Pratapgarh में भाजपा का महिला मोर्चा प्रशिक्षण कार्यशाला

चतुर्थ सत्र में अंजलि गोस्वामी ने महिला कार्यकर्ताओं के सक्षम चुनौती व राजनीतिक् और व्यक्तिगत जीवन मे समन्वय विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ शक्ति अपने परिवार से लेकर राष्ट के निर्माण तक योगदान करती है। 

यह भी पढ़ें: BJP नेता सीमा पात्रा घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के लिए गिरफ़्तार

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि केसरवानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम आज हम लोग इस विषय में जाने की प्रशिक्षण क्या है? उन्होंने कहा कि प्रा का मतलब प्रारंभिक और शिक्षण का मतलब ज्ञान होता है। आज हम लोग यहां पर उस संगठन के विषय में जानने के लिए एकत्रित हुए हैं जो राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी को एक सूत्र में पिरो कर आगे बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। श्रीमती केसरवानी ने कहा कि समाज से संगठन की मजबूती के लिए भाजपा की कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहती है। 

यह भी पढ़ें: देहरादून में जमीन हड़पने के मामले में BJP Mahila Morcha की नेता गिरफ्तार

उन्होंने कहा निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण वर्ग बेहतर संगठन कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अन्त में समापन वक्तव्य के दौरान भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। 

उन्होंने कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। उन्होंने कहा कि आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीति राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। 

उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में चार चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें महिला मोर्चा की पृष्ठभूमि कार्य पद्धिति,हमारे आदर्श एवं सोशल मीडिया का उपयोग विषय पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। 

उक्त प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का संचालन सुशीला सरोज व प्रमिला शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उक्त प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पूनम इंसान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधुरी सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष माधुरी सिंह, रचना चतुर्वेदी, जिला मंत्री ज्योत्सना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, मंडल अध्यक्ष निर्मला, रेनू शुक्ला, बिंदु शर्मा, रूपा गौतम, मंजू सिंह सहित आदि उपस्थित रही।

प्रतापगढ़ से अंकित सोनी की रिपोर्ट 

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

Our jewellery is designed to transcend trends and become heirlooms of your personal journey.spot_img
Shop now and celebrate heritage with a fresh twist! 👗🌸✨spot_img
Our collection ensures you carry confidence in every stitch.spot_img
spot_img