NewsnowदेशDeoria में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना 

Deoria में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहा की देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को जल्द करें बर्खास्त।

देवरिया/यूपी: Deoria जनपद में पहुचें BJP सांसद मनोज तिवारी, एक होटल में पत्रकारों से एक वार्ता की। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी में आने का आफर दिया और कहा कि शाम का भूला अगर सुबह घर को लौट आए तो यह अच्छा होगा। 

Deoria में सांसद ने कहा उत्तर प्रदेश मॉडल सर्वश्रेष्ठ

BJP MP Manoj Tiwari targeted Kejriwal in Deoria

उन्होंने यह भी कहा कि ओपी राजभर को भी पता चल गया है की उत्तर प्रदेश का शासन सर्वश्रेष्ठ मॉडल है, हालांकि बीजेपी में बहुत लोग उल्टे हुए थे अब सीधे हो रहे हैं। 

मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की वजह से गुंडे मवाली और अपराध यहां से खत्म हो गया है।

BJP MP Manoj Tiwari targeted Kejriwal in Deoria

वहीं दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की केजरीवाल जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री पर सांसद मनोज तिवारी ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने वाले कैबिनेट मंत्री को सस्पेंड कर देना चाहिए। 

मनोज तिवारी ने जय श्री राम पर टिप्पणी करने वाले पर FIR दर्ज कराया है, जिस पर उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को जेल में होना चाहिए।

देवरिया से लालबाबू की रिपोर्ट 

spot_img

Men Clothing

spot_img

सम्बंधित लेख

spot_img