SIR मुद्दे पर BJP प्रवक्ता Sambit Patra का जवाब, विपक्ष पर नैरेटिव गढ़ने का आरोप

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता Sambit Patra ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और कांग्रेस यह नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रही हैं कि विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया यानी एसआईआर देशहित में नहीं बल्कि भाजपा के फायदे के लिए है।
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश
संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी खुद याचिकाकर्ता बनकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं और एसआईआर रद्द करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ने साफ कहा है कि अगर किसी तरह का आदेश या स्पष्टीकरण देना होगा तो कोर्ट देगा, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। पात्रा के मुताबिक यह संदेश सभी राज्यों के लिए स्पष्ट है।
India-US व्यापार समझौते पर BJP प्रवक्ता Sudhanshu Trivedi का बड़ा दावा
संसद और देश में माहौल बिगाड़ने का आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संसद के अंदर और बाहर जानबूझकर टकराव का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सशर्त प्रतिबंधों और भ्रम की राजनीति कर रहा है, ताकि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े किए जा सकें।
विदेशी प्रभाव का दावा
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा-एनडीए सरकार बनने के बाद से राहुल गांधी, कांग्रेस और सहयोगी दल विदेशी प्रभाव में आकर सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है।
West Bengal के Budget को लेकर BJP-TMC में सियासी घमासान
BJP का रुख साफ
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में पात्रा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब तथ्यों के साथ देती रहेगी।
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











