Lakhimpur Kheri में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
लखीमपुर खीरी/यूपी: उत्तर प्रदेश के Lakhimpur Kheri गोला गोकर्णनाथ की खाली सीट पर 3 नवंबर को होने वाले वाले उपचुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गोला पहुंचे।
लखीमपुर खीरी में 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, प्रदेश अध्यक्ष ने यहाँ पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी ने जो काम किया है, उसके आधार पर जनता सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार पिछली बार से भी ज्यादा मतों से गोला सीट पर विजय मिलेगी।