Dr. Manmohan Singh की स्मृति में स्मारक निर्माण पर BJP सरकार की पहल_Sudhanshu Trivedi

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh की स्मृति में स्मारक और समाधि के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. मनमोहन सिंह को सम्मान देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े: Manmohan Singh एक दूरदर्शी और सत्यनिष्ठ अर्थशास्त्री थे- रघुराम राजन

डॉ. त्रिवेदी ने जानकारी दी कि कैबिनेट की बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में स्मारक और समाधि बनाने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस फैसले की जानकारी दी है। स्मारक निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट गठन और अन्य प्रक्रियाएं जल्द ही पूरी की जाएंगी।

Dr. Manmohan Singh को उनके जीवनकाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान नहीं दिया गया

BJP will build a memorial for Manmohan Singh

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जीवनकाल में सम्मान नहीं दिया, और अब उनके निधन के बाद भी राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के पहले नेता के रूप में दस वर्षों तक प्रधानमंत्री का पद संभाला। दुख की इस घड़ी में राजनीति से बचना चाहिए।”

डॉ. त्रिवेदी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हमेशा दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान देती रही है और यह स्मारक उसी भावना का प्रतीक होगा।

आगे पढ़ें
trending duniya women fashion

संबंधित आलेख

Back to top button