होम मनोरंजन बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी Sridevi के नाम पर बने चौक का...

बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी Sridevi के नाम पर बने चौक का किया उद्घाटन

दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर ने शनिवार को चौक का उद्घाटन किया।

Boney Kapoor inaugurates the square named after his late wife Sridevi
बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी Sridevi के नाम पर बने चौक का किया उद्घाटन

मुंबई के लोखंडवाला में एक चौक का नाम महान अभिनेत्री Sridevi के सम्मान में रखा गया है। दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर ने शनिवार को चौक का उद्घाटन किया। बोनी कपूर ने पत्थर के साइनेज की एक तस्वीर साझा की जिसमें अभिनेत्री की तस्वीर थी और लिखा था “श्रीदेवी कपूर चौक।”

निर्माता ने पोस्ट में अपनी बेटियों जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर को टैग किया। यह चौक ग्रीन एकर्स टॉवर के पास जंक्शन पर स्थित है, जहां श्रीदेवी कई वर्षों तक रही थीं।

Boney Kapoor inaugurates the square named after his late wife Sridevi
बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी Sridevi के नाम पर बने चौक का किया उद्घाटन

Sridevi ने 1996 में निर्माता बोनी कपूर से शादी की और उनकी दो बेटियां जान्हवी और ख़ुशी हैं। अक्सर भारतीय सिनेमा में “पहली महिला सुपरस्टार” के रूप में जानी जाने वाली, श्रीदेवी ने 1967 में तमिल फिल्म कंधन करुणई से अपनी शुरुआत की, जब वह सिर्फ चार साल की थीं।

Sridevi की आखरी फिल्म ‘मॉम’ थी

Boney Kapoor inaugurates the square named after his late wife Sridevi
बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी Sridevi के नाम पर बने चौक का किया उद्घाटन

अपने 50 साल से अधिक लंबे करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी जो 2017 में रिलीज़ हुई थी। उन्होंने शाहरुख खान की ज़ीरो में भी एक कैमियो भूमिका निभाई थी, जो उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई थी।

24 फरवरी 2018 को, श्रीदेवी दुबई के एक होटल के बाथटब में मृत पाई गईं थी।

Sridevi की बेटियां जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर दोनों अभिनेत्री हैं। जान्हवी कपूर को आखिरी बार जूनियर एनटीआर के साथ देवारा में देखा गया था, जो उनकी पहली तेलुगु फिल्म भी है। वही ख़ुशी कपूर ने 2023 में जोया अख्तर की द आर्चीज़ से डेब्यू किया।

Exit mobile version