Bulandshahr में हनी ट्रैप, महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार

बुलंदशहर/उप्र: Bulandshahr में हनी ट्रैप का मामला, पुलिस ने एक महिला समेत 5 लोग किए गिरफ्तार। अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

Bulandshahr की जहांगीराबाद का मामला 

Bulandshahr Honey trap 5 including woman arrested

एक शिकायत के आधार पर जहांगीराबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 लोगों को ब्लैकमेल करने के जुर्म में गिरफ़्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने महिला द्वारा शिक्षक को प्रेमजाल में फँसवाकर बनाया था अश्लील वीडियो।

एक महिला जो अपने पति से अलग रह रही है, उसको लालच दे कर गिरोह ने अपने साथ मिलाया और जो लोग पैसे वाले हैं उन लोगों से महिला की बात करवाई जाती है, बाद में गिरोह के लोग अश्लील तस्वीर या वीडियो बना कर लोगों को ब्लैकमेल किया करते थे। 

यह भी पढ़ें: Bulandshahr में पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा

ऐसे ही एक वीडियो के आधार पर शिक्षक को ब्लैकमेल करके 15 लाख वसूलना चाहते थे आरोपी। पीड़ित से पहले ही 50 हज़ार रुपए वसूल चुके थे आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई।

Bulandshahr Honey trap 5 including woman arrested
बुलंदशहर में हनी रैप के एक मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 5 लोगों को गिर तार किया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए वसूले गए 50 हज़ार के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया, एक अभी भी फरार है।

बुलंदशहर की जहांगीराबाद पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

बुलन्दशहर से सुल्तान अंसारी की रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button