Sambhal में कानून का शिकंजा: पशु चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार, असलाह व मवेशी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और चोरी किया गया पशु बरामद किया गया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना बबराला पुलिस टीम ने क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की संयुक्त टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पशु चोरी की हालिया घटना का सफल अनावरण करते हुए डकैती की योजना बना रहे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
Sambhal में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उमड़ा उत्साह
Sambhal में शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और चोरी किया गया पशु बरामद किया गया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद सम्भल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट











