होम देश Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के दौरान ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें इसरो...

Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के दौरान ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें इसरो को भेजी

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग ने भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना दिया है

Chandrayaan-3 sent new pictures of Moon taken during landing to ISRO

नई दिल्ली: Chandrayaan-3 ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद, चंद्र अवतरण के दौरान खींची गई चंद्रमा की अपनी पहली तस्वीरें इसरो को भेजी हैं। लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा ने अवतरण के दौरान इन छवियों को कैद किया।

Chandrayaan-3 ने चंद्रमा की नई तस्वीरें भेजी

Chandrayaan-3 ने 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग ने भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना दिया है, और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बना दिया है।

लैंडर विक्रम ने पावर डिसेंट के दौरान चंद्रमा की सतह की कई तस्वीरें खींची। तस्वीरों में लैंडिंग साइट का एक हिस्सा, लैंडर का धातु वाला पैर और उसकी छाया दिखाई दे रही है।

विक्रम लैंडर पिछले सप्ताह अपने प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हो गया और 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश करने के बाद से चंद्रमा की सतह की तस्वीरें भेज रहा है। लैंडर मॉड्यूल का मिशन जीवन एक चंद्र दिवस का है, जो पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है। इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 738 वॉट है।

Exit mobile version