नई दिल्ली: पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार Charanjit Ahuja का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार (21 सितंबर) शाम मोहाली स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह 74 वर्ष के थे और कई वर्षों से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है।
Zubeen Garg Passes Away: पापोन, विशाल मिश्रा समेत कई सितारों ने शोक जताया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर पंजाबी संगीत जगत के कई दिग्गज कलाकारों ने चरणजीत आहूजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मशहूर हस्तियों ने उनके निधन को पंजाबी संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
Charanjit Ahuja का परिवार
चरणजीत आहूजा के परिवार में उनकी पत्नी संगीता आहूजा और तीन बेटे हैं। चरणजीत आहूजा के तीनों बेटे संगीत जगत में सक्रिय हैं। उनके बड़े बेटे सचिन आहूजा पंजाबी सिनेमा के एक दिग्गज संगीत निर्माता हैं।
Charanjit Ahuja का संगीत
चरणजीत आहूजा ने कई पंजाबी फ़िल्मों के लिए संगीत तैयार किया है, जिनमें ‘बनूँ दुनिया दा’, ‘गबरू पंजाबी दा’, ‘दुश्मनी जट्टम दी’, ‘तूफ़ान सिंह’ आदि शामिल हैं। दिल्ली में उनका एक म्यूज़िक स्टूडियो है जहाँ वे काम करते थे। हालाँकि, कुछ साल पहले बीमारी के कारण वे मोहाली चले गए थे।
दिलजीत और भगवंत मान ने दी श्रद्धांजलि
Charanjit Ahuja को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए, भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “चरणजीत आहूजा के निधन से पंजाबी संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी रचनाएँ हमेशा पंजाबियों के दिलों में राज करेंगी। सचिन आहूजा, उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी चरणजीत आहूजा को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आहूजा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “संगीत के विकास के लिए चरणजीत आहूजा ने जो किया, वह शायद ही किसी और ने किया हो। उनका बनाया संगीत हमेशा हमारे साथ रहेगा। वह एक सच्चे लीजेंड थे।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
