होम देश Cold Waves: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, पंजाब में 10 साल का...

Cold Waves: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, पंजाब में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

बर्फीली हवाओं (Cold Waves) से दिल्ली का पारा लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। वहीं शनिवार को फॉग के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे सोमवार तक यातायात बाधित रहने की आशंका है। 

शिमला और कश्मीर में बर्फबारी के बाद अब दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। दिल्ली के जाफरपुर में पारा शिमला के बराबर पहुंच गया है। यहां तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर (Cold Waves) से पंजाब में फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। शुक्रवार को अमृतसर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पारा 0.4 डिग्री पर पहुंच गया है। जालंधर में तापमान 1.6 डिग्री रहा। बर्फीली हवाओं (Cold Waves) ने बिहार की राजधानी पटना में भी कोल्ड डे जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। यहां एक दिन में पारा 4 डिग्री तक गिर गया।

Delhi NCR में लगातार लुढ़क रहा पारा


राजधानी दिल्ली में इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी ठंड की कहर के आगे बेबस दिखे। दिल्ली-NCR में तापमान लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को नजफगढ़ क्षेत्र के जाफरपुर कलां में सामान्य से 6 डिग्री कम, शिमला के बराबर 2.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली का सामान्य तापमान 4.4° सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। दिल्ली के पालम में सामान्य 5 डिग्री कम 3.4° सेल्सियस, लोधी रोड में 3.8°, सफदरजंग में 4.4°, नजफगढ़ में 5.9° और दिल्ली के रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 6.2° दर्ज किया गया।

Punjab: साइकिल बदलने से कारण ज्यादा पड़ रही ठंड


शीतलहर (Cold Waves) से पंजाब में फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। शुक्रवार को अमृतसर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री रहा, जो सूबे में सबसे कम है। जालंधर-कपूरथला में पारा 1.6 डिग्री रहा। शीतलहर (Cold Waves) के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर पाल ने बताया कि दिन और रात के तापमान की साइकिल बदलने से ठंड ज्यादा है। पिछले साल दिन का तापमान तेजी से गिरता था, रात को चढ़ जाता था। इस साल साइकिल बदला है।

उधर, चंडीगढ़ में भी पारा लगातार गिर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन में सबसे कम है। अगले कुछ दिन तक और पारा गिरेगा और धुंध पड़ सकती है।

Rajasthan: सभी 33 जिलों में पारा 7 से नीचे

राजस्थान में शीतलहर (Cold Waves) के साथ सर्दी का सितम जारी है। 24 घंटे के दौरान ही ज्यादातर शहरों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक और नीचे चला गया। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम था। एक भी शहर ऐसा नहीं रहा जहां रात का पारा 7 डिग्री से ज्यादा हो। वहीं, माउंट आबू और चांदन के बाद अब चूरू और जोबनेर में पारा माइनस में चला गया। बीती रात जोबनेर और माउंट आबू में तापमान -2.5° और चूरू में -0.3° सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version