Sambhal से दिल्ली तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 500 कार्यकर्ता महारैली में हुए शामिल

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में भी आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी और “वोट चोर” मोदी सरकार की राजनीति अब नहीं चलेगी।

उत्तर प्रदेश के जनपद Sambhal से कांग्रेस पार्टी के लगभग 500 कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की “वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली” को सफल बनाने के लिए लग्जरी वाहनों और बसों से रवाना हुए।

डीएम Sambhal के समक्ष किसान की अपील, प्रधान पति पर ठियाबंदी रोकने का आरोप

Sambhal से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ता

Congress holds a show of strength from Sambhal to Delhi; 500 workers participated in the mega rally.

दिल्ली पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं के संबोधन को सुना और संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में भी आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी और “वोट चोर” मोदी सरकार की राजनीति अब नहीं चलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान चाहती है तथा कांग्रेस एसआईआर प्रक्रिया में कथित वोट चोरी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।

Congress holds a show of strength from Sambhal to Delhi; 500 workers participated in the mega rally.

इस मौके पर मुशीर खान, तरीन आरिफ, तनवीर खान, हाजी अशरफ अंसारी, संजीव कुमार साहू, सतपाल यादव, इरफान, विनोद साथी, डीके वाल्मीकि, छिद्दा खान, अंजार मंसूरी, डॉ. सलाउद्दीन, कोस्तुभ रस्तोगी, दाऊद पाशा, सलमान तुर्की, साबिर अली, अनीस मंसूरी, फुरकान कुरैशी, सरफराज, नोमान हैदर, राशिद हुसैन सैफी, विशु चौहान, जीशान अंसारी, इशरत जहां, रानी परवीन, खतेजा, जितेंद्र सिंह, सुनील यादव, जयप्रकाश सहगल, बब्बू खान, रंजन, नादिर, नासिर हुसैन, अकील अहमद अंसार, अब्बासी, कमाल, फरहत महमूद हसन, हारून, अंजार तुर्की, सतेंद्र एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button