Shibu Soren के निधन पर Congress ने स्थगित की विरोध रैली, अब 8 अगस्त को होगा कार्यक्रम

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक सदस्य शिबू सोरेन के निधन के बाद Congress पार्टी ने 5 अगस्त को प्रस्तावित अपनी विरोध रैली को 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह रैली चुनाव आयोग की कार्यशैली और बिहार की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित की जानी थी।
Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री Shibu Soren का 81 वर्ष की आयु में निधन
शिबू सोरेन का सोमवार सुबह नई दिल्ली में 81 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे आदिवासी अधिकारों के सशक्त स्वर, गरीबों के मसीहा, और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे।
Congress नेताओं का अंतिम संस्कार में शामिल होने का निर्णय

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को रांची जाकर शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसी कारण 5 अगस्त को बेंगलुरु में प्रस्तावित चुनाव आयोग विरोधी कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
PM Modi ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम अब 8 अगस्त 2025 को यथावत रहेगा। इस निर्णय में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, राहुल गांधी और खड़गे की सहमति शामिल है। कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभाव को देखते हुए सभी की उपस्थिति आवश्यक मानी गई।”
मतदाता सूची पर Congress के आरोप

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में चुनाव आयोग पर आरोप लगाया था कि बिहार की मतदाता सूची के नए मसौदे में हजारों-लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि 5 अगस्त को बेंगलुरु में इस संबंध में बड़े खुलासे किए जाएंगे।
Tejashwi Yadav पर दो वोटर ID कार्ड रखने पर पुलिस में शिकायत दर्ज
Shibu Soren को श्रद्धांजलि
रणदीप सुरजेवाला ने झामुमो परिवार और विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, शिबू सोरेन न केवल झारखंड के, बल्कि भारत के वंचित, आदिवासी और शोषित वर्ग के सबसे बड़े प्रतिनिधि थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैं हेमंत सोरेन और झामुमो के लाखों कार्यकर्ताओं को सांत्वना देता हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “उनका जीवन, संघर्ष और विचार कांग्रेस पार्टी को आगे भी प्रेरित करते रहेंगे।”
अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें











