Sambhal: 500 साल पुराने कल्कि विष्णु मंदिर की आस्था पर हमला? डॉ. उठवाल ने उठाए गंभीर सवाल

डॉ. अमित कुमार उठवाल ने आरोप लगाया कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने करोड़ों भक्तों की आस्था पर हमला करते हुए ऐंचौड़ा कम्बोह में कल्कि धाम का निर्माण करवा लिया है।

यूपी के जनपद Sambhal में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार उठवाल ने प्रेस वार्ता में आचार्य प्रमोद कृष्णम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगभग 500 साल पुराना प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर संभल के मोह कोट पूर्वी में स्थित है, और पुराणों के अनुसार वहीं कल्कि भगवान अवतार लेंगे। करोड़ों कल्कि भक्तों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है।

Sambhal में चला डिजिटल रोड सेफ्टी मिशन, जागरूक हुए सैकड़ों यात्री

Sambhal में कल्कि धाम निर्माण को लेकर विवाद

डॉ. अमित कुमार उठवाल ने आरोप लगाया कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने करोड़ों भक्तों की आस्था पर हमला करते हुए ऐंचौड़ा कम्बोह में कल्कि धाम का निर्माण करवा लिया है। उन्होंने कहा कि आचार्य ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमित कर शिलान्यास कराया, और इसके लिए विश्व भर से करोड़ों रुपये दान और सहयोग जुटाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस भूमि (गाटा संख्या 282) पर कल्कि धाम का निर्माण कराया जा रहा है, उसके राजस्व अभिलेख प्रमोद त्यागी, लवकुश शर्मा और सुमित भारद्वाज के नाम दर्ज हैं। यदि आचार्य प्रमोद कृष्णम वास्तव में कल्कि भगवान के भक्त होते, तो उन्हें भूमि को कल्कि धाम के नाम पंजीकृत कराकर अभिलेखों में दर्ज कराना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा नहीं किया गया, जिससे उनकी नियत पर संदेह है।

Sambhal: Is the faith of the 500-year-old Kalki Vishnu Temple under attack? Dr. Uthwal raises serious questions.

डॉ. उठवाल ने सरकार से मांग की कि जब तक भूमि कल्कि धाम के नाम नहीं की जाती, तब तक दान और अन्य सहयोग की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। साथ ही, आचार्य प्रमोद कृष्णम की संपत्ति की जांच कराई जाए और आस-पास की सरकारी संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

Sambhal से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

आगे पढ़ें

संबंधित आलेख

Back to top button