Fatty Liver: हमारे खान-पान और जीवनशैली का हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खराब जीवनशैली शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रही है, जिसका आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Fatty liver के लिए क्या खीरा खराब है?
खान-पान से लीवर, पेट, आंत और किडनी पर असर पड़ता है। गलत खानपान की वजह से लीवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है, जिससे फैटी लीवर की समस्या हो जाती है। जब लीवर की कोशिकाओं में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं, तो लीवर फैटी हो जाता है। फैटी लीवर को ठीक करने के लिए डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करें।
Fatty Liver का पता टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है, इसके अलावा कई लक्षणों से भी इसकी पहचान की जा सकती है। अगर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा हो रही है, मुंहासे या त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं, आंखों या त्वचा का रंग पीला पड़ रहा है, बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस हो रही है या त्वचा पर काले धब्बे पड़ रहे हैं, तो यह लीवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत है। फैटी लीवर होने पर ये लक्षण देखने को मिलते हैं।

फैटी लीवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं। शुरुआत में ही फैटी लीवर का इलाज करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। फैटी लीवर में यह चाय काफी कारगर साबित होती है। एक महीने तक इस चाय को पीने से लीवर की सेहत में तेजी से सुधार होगा।
Fatty Liver को कैसे ठीक करें?
यह भी पढ़ें: Fatty Liver: क्या टमाटर फैटी लिवर के लिए अच्छा है
धनिया और इलायची से बनी चाय लिवर के लिए टॉनिक का काम करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 मुट्ठी धनिया पत्ती और 3 इलायची को पीस लें। अब एक पैन में करीब 2 कप पानी गर्म करें। इसमें पिसी हुई इलायची और धनिया पत्ती डालें। पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए। जब 1 कप रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इस चाय को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीने से अच्छे परिणाम दिखेंगे।
धनिया इलायची का चाय पीने के फायदे
धनिया पत्ती से बनी चाय पीने से शरीर को फायदा होगा। धनिया पाचन एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। धनिया में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लिवर को स्वस्थ बनाता है।
धनिया पत्ती में पाया जाने वाला जूस लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। धनिया में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है। धनिया का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। धनिया में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं। जिससे Fatty Liver को ठीक करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: होली के बाद Gas की समस्या से छुटकारा पाने के 7 अद्भुत घरेलू उपाय
इलायची में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और गंदगी को बाहर निकालते हैं। इलायची खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और लिवर साफ होता है। इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाते हैं। जिससे लिवर का तनाव कम होता है।